अजीत डोभाल ने रूसी समकक्ष के साथ सुरक्षा समेत द्विपक्षीय मामलों की समीक्षा की

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने बुधवार (24 अप्रैल) को रूस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार निकोलाई पेत्रुशेव से द्विपक्षीय सहयोग पर जारी प्रगति की समीक्षा की। साथ ही आपसी हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उल्लेखनीय है कि डोभाल की यह इस माह पेत्रुशेव से दूसरी बार मुलाकात है।

मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि डोभाल ने सेंट पीटर्सबर्ग में सुरक्षा मामलों के लिए जिम्मेदार उच्चाधिकारियों की 12वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक के मौके पर पेत्रुशेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। पोस्ट में कहा गया है, ‘दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और आपसी हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।’

https://x.com/IndEmbMoscow/status/1783130823463432521

बता दें कि डोभाल ने 22 मार्च को मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुए बर्बर आतंकी हमले की निंदा की थी और इस खतरे से निपटने में दोहरे मानदंडों से बचने का आह्वान किया था। इस महीने की शुरुआत में डोभाल ने अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों की सुरक्षा परिषदों के सचिवों की 19वीं वार्षिक बैठक के मौके पर पेत्रुशेव से मुलाकात की थी।

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 1:01 am

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल

भारतीय नौसेना ने 12 अक्टूबर 2026 को मुंबई स्थित नौसेना गोदी में स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल (पी82...

09/10/26 | 5:37 pm | CDS General Anil Chauhan Karwar Naval Base

भारतीय नौसेना के बुनियादी ढांचे को मजबूती, सीडीएस ने कारवार बेस पर सुविधाओं का किया उद्घाटन

भारतीय नौसेना के कारवार अड्डे को और बड़े नौसैनिक केंद्र के रूप में विकसित करने का काम तेजी से आग...