05/02/25 | 5:31 pm

Print

अल्जीरियाई सेना प्रमुख का 6 से 12 फरवरी तक भारत दौरा, एयरो इंडिया 2025 में भी लेंगे हिस्सा

अल्जीरियाई सेना के चीफ आफ स्टॉफ एवं राष्ट्रीय रक्षामंत्री के प्रतिनिधि मंत्री जनरल सईद चानेग्रिहा 06 से 12 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वे बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक करेंगे। जनरल चानेग्रिहा ‘ब्रिज – बिल्डिंग रेसिलियन्स थ्रू इंटरनेशनल डिफेन्स एंड ग्लोबल इंगेजमेंट’ विषय पर रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेंगे, जिससे रणनीतिक साझेदारी की दिशा में बातचीत का मार्ग प्रशस्त होगा।

इसके साथ ही जनरल चानेग्रिहा नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। वे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से भी मुलाकात करेंगे।

जनरल चानेग्रिहा कई सैन्य संस्थानों का भी दौरा करेंगे, जिनमें रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी का डिफेन्स इमेज प्रोसेसिंग एंड एनालिसिस सेंटर, खडकवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और प्रमुख नौसेना विमानन प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस हंसा शामिल हैं। जनरल चानेग्रिहा का ब्रह्मोस एयरोस्पेस, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एलएंडटी डिफेंस और भारत फोर्ज सहित रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्र के सार्वजनिक व अन्य निजी प्रतिष्ठानों का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।

जनरल चानेग्रिहा की यात्रा भारत और अल्जीरिया की सेनाओं के बीच निरंतर सहयोग को विस्तार प्रदान करती है। उनकी यह यात्रा दोनों मित्र देशों के बीच मजबूत बंधन और ऐतिहासिक संबंधों को और गहरा करेगी और आपसी हितों के मामलों पर उनके सहयोग को बढ़ाएगी।

RELATED ARTICLES

6 hours ago | Girmitiya Labourers

गिरमिटिया मजदूरों की संघर्षगाथा : उम्मीद, धोखे, अस्मिता और हौसले की अनकही दास्तान

इतिहास के कुछ पन्ने जहां मन को भावुक कर जाते हैं, वहीं दूसरी ओर इंसान के अदम्य संघर्ष और हौसले पर ...

7 hours ago | Donald Trump

कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंसास के सलीना में चुनावी रैली के साथ अपने मिडटर्म चुनाव प...