प्रतिक्रिया | Sunday, July 06, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने आज गुरुवार को नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान सरकार सदन के नेताओं से चर्चा करेगी और सत्र के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पार्टियों का सहयोग मांगेगी।

31 जनवरी को शुरू होगा बजट सत्र

बजट सत्र 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू होगा। उसी दिन, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी, जब राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद लोकसभा और राज्यसभा दोनों कुछ समय के लिए एकत्रित होंगे।

वित्त मंत्री शनिवार को पेश करेंगी केंद्रीय बजट-2025-26

वित्त मंत्री शनिवार को केंद्रीय बजट-2025-26 पेश करेंगी। लोकसभा और राज्यसभा सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करेंगी। शुक्रवार से शुरू होने वाला बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक चलेगा। बजट सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा। 

आगंतुकों: 32166980
आखरी अपडेट: 6th Jul 2025