30/06/24 | 2:32 pm | Amarnath Yatra 2024 | PM Modi

Print

अमरनाथ यात्रा : 6619 यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू के आधार शिविर से रवाना

अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था आज रविवार सुबह जम्मू से सुरक्षा काफिले में घाटी के लिए रवाना हुआ। 6619 यात्रियों का तीसरा जत्था 319 वाहनों के दो सुरक्षा काफिले में जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए।

6619 यात्रियों में से 3,838 यात्री सुबह 4 बजे वाहनों में सवार होकर पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना जबकि 2,781 यात्री सुबह 4.30 बजे वाहनों में सवार होकर बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए। दोनों काफिलों को सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

इस वर्ष की यात्रा के दौरान 7000 से अधिक सेवादार स्वयंसेवक तीर्थयात्रियों की सेवा कर रहे हैं। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने 3 जुलाई से अतिरिक्त ट्रेनें जोड़ने का फैसला किया है। दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

इससे पहले पीएम मोदी आज रविवार को मन की बात के 111 वें एपिसोड में अमरनाथ यात्रा पर गए सभी श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएं दी उन्होंने बाबा बर्फानी से सबके कल्याण के लिए प्रार्थना की और आशा की कि सभी सुरक्षित पूर्वक अपनी यात्रा सम्मन्न करें।

RELATED ARTICLES

50 mins ago | AI infrastructure

डेटा सेंटर से एआई तक, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा भारत

भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए डेटा सेंटर अब एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा बन...

2 hours ago | Amit Shah Hindi Diwas 2026

हिंदी दिवस पर अमित शाह का संदेश- भाषाएं अनेक रहें, लेकिन भारत की आवाज एक रहनी चाहिए

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुंबई में हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारत...