Print

अमरनाथ यात्रा इस साल 29 जून से होगी, पंजीकरण सोमवार से होगा शुरू

अमरनाथ यात्रा 2024 की तैयारी में जुटे श्रद्धालुओं की इंतजार खत्म होने वाला है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। वार्षिक अमरनाथ यात्रा इस साल 29 जून से शुरू होगी। अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण सोमवार से शुरू होगा।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने रविवार को कहा कि अमरनाथ यात्रा 2024 इस साल 29 जून से शुरू होगी। इसमें कहा गया कि 50 दिवसीय यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी, जबकि पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होगा।

उल्लेखनीय है कि अमरनाथ मंदिर को हिंदुओं के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है और इसके साथ कई किंवदंतियां जुड़ी हुई हैं। इस मंदिर को 51 शक्तिपीठों (वे स्थान जहां देवी सती के शरीर के अंग गिरे थे) में रखा गया हैं। साथ ही इसे उस स्थान के रूप में भी वर्णित करते हैं जहां भगवान शिव ने देवी पार्वती को जीवन और अनंत काल का रहस्य सुनाया था। इस मंदिर का अधिकांश भाग सालों भर बर्फ से घिरा रहता है। गर्मी के मौसम में मंदिर को बहुत कम समय के लिए खोला जाता है।

RELATED ARTICLES

34 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

1 hour ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...