Print

अमेरिका: लॉस एंजिल्स में भीषण आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हुई, कई लापता

कैलिफोर्निया के जंगलों से फैली आग ने लॉस एंजेलिस में तबाही मचा दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजिल्स में लगी भीषण आग से मरने वालों की संख्या रविवार तक बढ़कर 24 हो गई, जबकि कई लोग लापता हैं। वहीं, आग के कारण 12 हजार से ज्यादा इमारतें नष्ट हो गई हैं जिसमें घर, अपार्टमेंट इमारतें, व्यावसायिक इमारतें आदि शामिल हैं। आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयासों में लगे हुए हैं।

आग के कारण लाखों लोग घर छोड़ने पर मजबूर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग के कारण से लाखों लोग घर छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। आग ने हॉलीवुड हिल्स को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कई सेलिब्रिटीज के घर आग में जलकर राख हो चुके हैं।जानकारी के अनुसार, सरकारी अधिकारियों ने अभी तक नुकसान का अनुमान नहीं लगाया है। हालांकि, आग के कारण करीब 135 बिलियन डॉलर से 150 बिलियन डॉलर तक के नुकसान का अनुमान है।

आगे के मद्देनजर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपना विदेश दौरा किया रद्द

भीषण आग के कारण राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपना विदेशी दौरा रद्द कर दिया था। वहीं, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कैलिफोर्निया के गवर्नर पर भड़कते नजर आए थे। अधिकारियों ने दक्षिणी कैलिफोर्निया में भीषण जंगल की आग की स्थिति के लिए तेज हवाओं और सूखी वनस्पति को जिम्मेदार माना है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक, रविवार को दिन में हवाएं कमजोर हो गईं, लेकिन रात में फिर से तेज हो गईं, जिससे दमकल कर्मियों के लिए आग पर काबू पाना और मुश्किल हो सकता है।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...