18/07/24 | 9:56 am

Print

चुनावी मौसम में अमेरिका के राष्ट्रपति हुए कोविड पॉजिटिव, प्रचार अभियान पर पड़ेगा असर

अमेरिका में आगामी राष्ट्रपति चुनाव के बीच जो बाइडन कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें कोविड-19 रोधी टीका लगा हुआ है और उन्होंने बूस्टर डोज भी ले रखी है। वो कोविड के हल्के लक्षण महसूस कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति लास वेगास से डेलावेयर लौटेंगे। वहां वे खुद को आइसोलेट करेंगे और इस दौरान अपने सभी कर्तव्यों का पालन करेंगे। व्हाइट हाउस राष्ट्रपति की स्थिति के बारे में नियमित अपडेट प्रदान करेगा।

प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा है कि बाइडेन कोरोना संक्रमित होने की वजह से आगामी कार्यक्रमों को संबोधित नहीं करेंगे। राष्ट्रपति एकांतवास में रहते हुए कार्यालय के पूर्ण कर्तव्यों का पालन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि जो बाइडेन के कोविड पॉजिटिव होने का उनके आगामी चुनाव अभियान पर भी असर पड़ेगा। बाइडेन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सामना कर रहे हैं।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

45 mins ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगा संवाद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को श्रीलंका के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली से रवाना...

50 mins ago | Artificial intelligence

भारत-स्वीडन के बीच AI साझेदारी को बढ़ावा, Industrial AI और Trusted Data पर फोकस

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत IndiaAI Mission ने नई दिल्ली स्थित Electronics Niketan में...