27/09/24 | 10:29 am

Print

अमित शाह आज हरियाणा के दौरे पर, तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज (शुक्रवार) हरियाणा में 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने एक्स हैंडल पर उनके आज के कार्यक्रम को साझा किया है।

भाजपा के अनुसार, स्टार प्रचारक अमित शाह आज चुनाव प्रचार का श्रीगणेश रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से करेंगे। वह दोपहर 12 बजे रेवाड़ी के सेक्टर-तीन में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा नेता मुलाना विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए पहुंचेंगे। वह दोपहर ढाई बजे बराड़ा अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से शाह लाडवा पहुंचेंगे। यहां वह पौने चार बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां उनकी रैली कुरुक्षेत्र ग्राउंड में होगी।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा की 90 सीटों पर चुनाव 1 अक्टूबर की जगह अब 5 अक्टूबर को होंगे। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। आयोग ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के भी नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित करने का ऐलान किया है। पहले दोनों राज्यों के नतीजे 4 अक्टूबर को आने वाले थे।

RELATED ARTICLES

7 hours ago | Krishna Sudama Divine Friendship

कृष्ण-सुदामा : मित्रता, करुणा और निष्काम प्रेम की अलौकिक गाथा

भारतीय संस्कृति की विराट परंपरा में श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता ऐसी अमर कथा है, जो समय की सीम...