गुरु हरगोबिंद साहिब के ज्योति-ज्योत दिवस पर अमित शाह का नमन

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सिख धर्म के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने गुरु साहिब के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को मानवता के लिए प्रेरणादायक बताया।

संत-सिपाही परंपरा की स्थापना

अमित शाह ने कहा कि श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने संत-सिपाही की परंपरा स्थापित कर सिख धर्म को मानवता की रक्षा का सशक्त माध्यम बनाया। उनके इस सिद्धांत ने समाज में साहस और सेवा की भावना को मजबूती दी।

अकाल तख्त से सिख धर्म को मिली मजबूती

उन्होंने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने अकाल तख्त की स्थापना के माध्यम से सिख धर्म को सुदृढ़ किया और उसे संगठित स्वरूप प्रदान किया।

हिंदू-सिख एकता का संदेश

अमित शाह ने अपने संदेश में यह भी उल्लेख किया कि गुरु साहिब ने मुगल बंदीगृह से हिंदुओं को मुक्त कर हिंदू-सिख एकता का प्रेरणादायक संदेश दिया।

एक्स पर व्यक्त किए विचार

केन्द्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “सिख धर्म के छठे गुरु, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने संत-सिपाही की परंपरा स्थापित कर सिख धर्म को मानवता की रक्षा का सशक्त माध्यम बनाया।

उन्होंने अकाल तख्त के माध्यम से सिख धर्म को सुदृढ़ किया और हिंदुओं को मुगल बंदीगृह से मुक्त कर हिंदू-सिख एकता का संदेश दिया। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर सादर नमन।” (इनपुट: पीआईबी)