Print

अमित शाह पहुंचे राष्ट्रीय पुलिस स्मारक, सर्वोच्च बलिदान करने वाले जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा, ” मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि आज मुझे यहां अमर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित करने का मौका मिला है।”

शाह ने कहा, ”यही जवान हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखते हैं। माइनस 50 से और 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। सर्वोच्च बलिदान देने वाले ऐसे जवानों के परिजनों को भी श्रद्धापूर्वक प्रणाम करता हूं।” केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बंदी संजय कुमार भी राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

इस अवसर पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और दिल्‍ली पुलिस की एक संयुक्‍त परेड का भी आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीन की सशस्‍त्र टुकड़ी के घात लगाकर किए हमले में पुलिस के 10 जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। इन शहीदों एवं ड्यूटी के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले अन्‍य सभी पुलिसकर्मियों की स्‍मृति में 21 अक्टूबर को हर साल देश में पुलिस स्‍मृति द‍िवस मनाया जाता है।

देश की राष्‍ट्रीय सुरक्षा और एकता बनाए रखने में पुलिस की उत्‍कृष्‍ट भूमिका का सम्‍मान करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में पुलिस स्‍मृति दिवस के अवसर पर चाणक्‍यपुरी में राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक देश को समर्पित किया था।

RELATED ARTICLES

25/05/26 | 5:34 pm | DAP and Urea Supply

देश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य : केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य स्तरों स...

13/05/26 | 4:36 pm | Cabinet Committee

केंद्र सरकार ने 2026-27 की 14 खरीफ फसलों के लिए एमएसपी का ऐलान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने म...

05/05/26 | 9:00 pm | Prime Minister Narendra Modi

केंद्र सरकार ने गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य बढ़ाकर 365 रुपए प्रति क्विंटल किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति न...