21/01/25 | 4:59 pm

Print

G20 की अध्यक्षता और शिखर सम्मेलन के बारे में अमिताभ कांत ने लिखी पुस्तक, पीएम मोदी ने की सराहना

पीएम मोदी ने भारत की G20 अध्यक्षता और शिखर सम्मेलन 2023 के बारे में पुस्तक लिखने के लिए अमिताभ कांत की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक बेहतर ग्रह की खोज में मानव-केंद्रित विकास को आगे बढ़ाने के भारत के प्रयासों पर स्पष्ट दृष्टिकोण दिया है।

पुस्तक का नाम ‘हाउ इंडिया स्केल्ड माउंट G20
G20 के शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें अपनी पुस्तक ‘हाउ इंडिया स्केल्ड माउंट G20’ भेंट की। अमिताभ कांत ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा कर यह जानकारी दी।

G20 शेरपा थे अमिताभ कांत
अमिताभ कांत ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी पुस्तक ‘हाउ इंडिया स्केल्ड माउंट G20’ भेंट करते हुए मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह उनकी प्रगतिशील दृष्टि, वैश्विक कद और समावेशी नेतृत्व शैली थी जिसने भारत के कूटनीतिक इतिहास के सबसे परिवर्तनकारी अध्यायों में से एक के लिए एजेंडा और दृष्टिकोण दोनों निर्धारित किए। G20 इंडिया टीम में उनके स्पष्ट विश्वास ने हमें असंभव प्रतीत होने वाली वार्ताओं के माध्यम से साहसी बनने और जोखिम उठाने में सक्षम बनाया। मैंने उनके G20 शेरपा के रूप में उनके विश्वास और मार्गदर्शन के लिए उनका धन्यवाद किया।”

पीएम मोदी ने किताब की सराहना की

पीएम मोदी ने अमिताभ कांत की एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “भारत की G20 अध्यक्षता और 2023 में शिखर सम्मेलन के बारे में लिखने का आपका प्रयास सराहनीय है, जो एक बेहतर ग्रह की खोज में मानव-केंद्रित विकास को आगे बढ़ाने के हमारे प्रयासों पर एक स्पष्ट दृष्टिकोण देता है।”

9-10 सितंबर 2023 को दिल्ली में हुआ था आयोजित
बता दें कि G20का 18वां शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर, 2023 के दौरान नई दिल्ली के भारत मंडपम में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सम्मेलन की शानदार सफलता सुनिश्चित करने वाले पर्दे के पीछे के प्रयासों का खुलासा अब शेरपा अमिताभ कांत की नई पुस्तक, ‘हाउ इंडिया स्केल्ड माउंट जी20: द इनसाइड स्टोरी ऑफ द G20 प्रेसिडेंसी’ में किया गया है। कांत ने अपनी पुस्तक के माध्यम से बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राथमिक रणनीतिकार थे। उन्होंने पुस्तक में 9 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई महत्वपूर्ण बातचीत का वर्णन किया है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...