अमूल डेयरी मिल्क ने अपने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। अमूल दूध की बढ़ी हुई कीमतें आज सोमवार से लागू हो रही हैं।

दूध की बढ़ी नई दरें आज से लागू 

गुजरात मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने रविवार को अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपये का इजाफा किया है। जीसीएमएमएफ ने अमूल ताज नाना पाउच को छोड़कर सभी दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इनमें अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और अमूल शक्ति शामिल हैं। दूध की बढ़ी नई दरें सोमवार से लागू होंगी।

इस बढ़ोत्तरी के बाद अब यह होगी दूध की कीमत 

अमूल के मुताबिक इस बढ़ोत्तरी के बाद अमूल गोल्ड 500 मिली लीटर का पैक 32 रुपये की बजाय 33 रुपये का होगा। अमूल ताजा 500 मिली लीटर 26 रुपये से बढ़कर 27 रुपये का हो जाएगा। इसी तरह अमूल शक्ति 500 मिली लीटर 29 रुपये से बढ़कर 30 रुपये का हो जाएगा। इस तरह लोगों को एक लीटर अमूल दूध के लिए 66 रुपये चुकाने होंगे, जो लोकसभा चुनाव से पहले 64 रुपये प्रति लीटर था। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...