Print

अनंतनाग में आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक सुरक्षित वापस पहुंचा, दूसरे की तलाश जारी

जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के जंगलों में मंगलवार देर शाम को आतंकियों ने सेना के दो जवानों का अपहरण कर लिया। घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। तलाशी अभियान आज भी जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि टेरिटोरियल आर्मी के दो जवानों का आतंकियों ने अनंतनाग के कोकरनाग इलाके के शांगस से अपहरण कर लिया। एक जवान आतंकियों को चकमा देकर सुरक्षित पहुंच गया। उसने यह जानकारी सेना को दी। सेना ने सूचना के आधार पर पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है।

सोनमर्ग में अमेरिका का एक पर्यटक मृत पाया गया

कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग में एक होटल में अमेरिका का एक पर्यटक बेहोश पाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि 84 वर्षीय पर्यटक को होटल के कर्मचारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी सोनमर्ग में स्थानांतरित कर दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने मृत पर्यटक की पहचान रनमा अलाउद्दीन राजाबली के रूप में की जो डलास टेक्सास संयुक्त राज्य अमेरिका का निवासी था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

36 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

1 hour ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...