भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड आज (गुरुवार) नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पशु संरक्षण के चैंपियनों को सम्मानित करेगा। इस पहल का उद्देश्य पशु कल्याण और संरक्षण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्कृष्ट व्यक्तियों और संगठनों को मान्यता देना है। इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और जॉर्ज कुरियन उपस्थित रहेंगे।

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अनुसार पुरस्कार दो प्रमुख श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे-प्राणी मित्र पुरस्कार और जीव दया पुरस्कार। प्राणी मित्र पुरस्कार पांच उप-श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे अर्थात् रक्षा (व्यक्तिगत), अभिनव विचार (व्यक्तिगत), आजीवन पशु सेवा (व्यक्तिगत), साथ ही पशु कल्याण संगठनों और कॉर्पोरेट, सार्वजनिक उपक्रमों, सरकारी निकायों या सहकारी समितियों के लिए दो-दो पुरस्कार दिए जाएंगे।

जीव दया पुरस्कार तीन उप-श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे- व्यक्तिगत, पशु कल्याण संगठन और विद्यालय, संस्थान, शिक्षक या बच्चे।

इस पहल का उद्देश्य पशु कल्याण और संरक्षण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्कृष्ट व्यक्तियों और संगठनों को मान्यता देना है।

इस समारोह का प्राथमिक उद्देश्य समाज में जीवों के प्रति दया और करुणा को सम्मानित और प्रोत्साहित करना है, साथ ही नागरिकों में जीवों के साथ मानवीय व्यवहार करने के लिए जागरूकता बढ़ाना है।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...