प्रतिक्रिया | Saturday, July 27, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट में कुल 7 महिला मंत्रियों को स्थान मिला है, जिनमें 2 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री की रैंक की मंत्री है। आज (मंगलवार) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में कार्यभार संभाला। वहीं, सावित्री ठाकुर ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री (MoS) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एक्स पर कहा, “देश विमेन डेवलेपमेंट के स्थान पर विमेन लेड डेवलेपमेंट की उपलब्धि प्राप्त करे।”

मोदी सरकार 3.0 में कुल 72 मंत्री शामिल किये गए है, जिनमें 30 कैबिनेट मंत्री है, इसके अलावा, 5 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है और 36 सांसदों को राज्य मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (10 जून) को अपने 71 मंत्रिपरिषद को विभाग सौंप दिए। आज यह मंत्री अपने-अपने मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हैं। इस क्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने महिला एवं विकास मंत्रालय में कार्यभार संभाला। 

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में कार्यभार संभालते हुए उत्साह और गौरव की अनुभूति कर रही हूं।” 

उन्होंने एक्स पर कहा कि विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने महिला सशक्तिकरण और बचपन के संरक्षण – संवर्द्धन के स्मरणीय दौर का साक्षात्कार किया है। 

मेरा प्रयास होगा कि प्रधानमंत्री जी की आकांक्षा के अनुरूप देश विमेन डेवलेपमेंट के स्थान पर विमेन लेड डेवलेपमेंट की उपलब्धि प्राप्त करे।

उल्लेखनीय है, सावित्री ठाकुर ने भी आज महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री (MoS) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 5522534
आखरी अपडेट: 26th Jul 2024