‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत इजराइल से 165 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंचा एक और विमान  

‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत इजराइल से 165 भारतीय नागरिकों को लेकर विशेष विमान दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा। ईरान और इजराइल संघर्ष के बीच भारत की प्राथमिकता अपने नागरिकों की सुरक्षा और सुरक्षित घर वापसी थी। इसी मकसद से भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ चलाया। सरकार ने 23 जून से इजराइल से भारतीयों को निकालने का अभियान शुरू किया। 

मंगलवार को दो बैच में 300 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को इजराइल से निकाला गया

मंगलवार को दो बैच में 300 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को इजराइल से निकाला गया है। इस संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ के जरिए जानकारी दी कि इजराइल से 165 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विमान दिल्ली पहुंचा है। रणधीर जायसवाल ने लिखा, “ऑपरेशन सिंधु के तहत भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान ने 165 भारतीय नागरिकों को इजराइल से निकाला। दिल्ली पहुंचने पर इन भारतीयों का विदेश राज्य मंत्री एल मुरुगन ने स्वागत किया।”

इजराइल से निकाले गए भारतीयों का ये दूसरा बैच 

इजराइल से निकाले गए भारतीयों का ये दूसरा बैच था। इसके पहले सुबह करीब 8.20 बजे एक विशेष विमान दिल्ली में उतरा, जिसमें 161 भारतीय नागरिक थे। इन लोगों को इजराइल से निकालकर लाया गया। रणधीर जायसवाल के मुताबिक, इजराइल से इन भारतीयों को जॉर्डन के अम्मान शहर ले जाया गया। वहां से दिल्ली के लिए विशेष विमान 161 नागरिकों को लेकर रवाना हुआ।

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि पहले जत्थे में आए भारतीय नागरिकों का दिल्ली में विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

इसके पहले भारत ने ईरान से अपने नागरिकों को निकाला

इसके पहले भारत ने ईरान से अपने नागरिकों को निकाला। ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत भारत अब तक 1700 से अधिक नागरिकों को युद्धग्रस्त ईरान से सुरक्षित वापस ला चुका है। ईरान से लौटने वाले नागरिकों में काफी संख्या में छात्र शामिल थे। सुरक्षित भारत वापसी पर इन लोगों ने सरकार को धन्यवाद दिया। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

14 hours ago | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...