प्रतिक्रिया | Tuesday, October 22, 2024

10/07/24 | 8:01 pm

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान 2024: मंत्रालय ने बढ़ाई प्रविष्टियां जमा कराने की तारीख

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के प्रचार-प्रसार में मीडिया की सकारात्मक भूमिका और जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज (बुधवार) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान (एवाईडीएमएस) 2024 के तीसरे संस्करण के लिए प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2024 (सोमवार) तक बढ़ा दी है।

एवाईडीएमएस 2024 तीन मुख्य श्रेणियों: प्रिंट, टेलीविजन और रेडियो में योग कवरेज में उत्कृष्टता का सम्मान करेगा।

किसे मिलेगा पुरस्कार

22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में 11 सम्मान समाचार पत्रों में योग में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज श्रेणी के तहत प्रदान किया जाएगा।

22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में 11 सम्मान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (टीवी) में योग में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज श्रेणी के तहत प्रदान किया जाएगा।

22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में 11 सम्मान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (रेडियो) में योग में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज श्रेणी के तहत प्रदान किया जाएगा।

पुरस्कारों का उद्देश्य योग के बारे में जागरूकता फैलाना और प्रोत्साहित करना है, जो एक प्राचीन अभ्यास के रूप में इसके महत्व को स्वीकार करता है और शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक गतिविधियों को जोड़ता है।

भागीदारी के लिए पात्रता प्रिंट मीडिया, रेडियो और टेलीविजन के सभी मीडिया घरानों और कंपनियों के लिए खुली है जिनके पास सूचना और प्रसारण मंत्रालय से पंजीकरण या अनुमति है। भागीदारी स्वैच्छिक है, और कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। प्रविष्टियों में 12 जून से 25 जून 2024 के बीच बनाई गई और प्रकाशित या प्रसारित की गई सामग्री शामिल होनी चाहिए।

मीडिया हाउस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान (एवाईडीएमएस) के तीसरे संस्करण – 2024 के लिए अपनी प्रविष्टियाँ और विषय वस्‍तु 15 जुलाई, 2024 तक aydms2024.mib@gmail.com पर भेज सकते हैं। भाग लेने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (https://mib.gov.in/) और पत्र सूचना कार्यालय (https://pib.gov.in) की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

सभी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान की अनुशंसा एक स्वतंत्र जूरी द्वारा की जाएगी।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 9913637
आखरी अपडेट: 22nd Oct 2024