अनुपमा फेम अभिनेत्री रूपाली गांगुली और ज्योतिषी अमेय जोशी भाजपा में हुए शामिल

टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली और ज्योतिषी अमेया जोशी लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले आज (बुधवार) नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के बाद अभिनेत्री रूपाली गांगुली और ज्योतिषी अमेया जोशी ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। रूपाली गांगुली और ज्योतिषी अमेया जोशी दोनों ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति के लिए काम करने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के काम करने के तरीके से हुई प्रभावित

भाजपा में शामिल होने के बाद अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का काम करने का तरीका, वो जिस तरह से भारत को विकास की ओर ले गए हैं, यह सब देखकर हर भारतीय को लगता है कि काश वो भी मोदी जी की सेना में शामिल हो जाएं। मुझे भी ऐसा ही महसूस हुआ और मैं भाजपा में शामिल हो गई।

प्रधानमंत्री मोदी सबकों अपनी ओर खींचते हैं

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता और ज्योतिषी अमेया जोशी भी भाजपा में शामिल हो गए है। भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिषी अमेय जोशी ने कहा, “मैं हमेशा से देश के लिए कुछ करना चाहता था और मौके की तलाश में था। मुझे दिल से लगा कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी की ‘सेना’ का एक छोटा सदस्य बनना चाहिए। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं अब भाजपा का सदस्य बन गया हूं। अमेय जोशी ने कहा पीएम मोदी मैग्नेट (चुम्बक) हैं, जो सबकों अपनी ओर खींचता है, मैं भी खींचा चला आया।

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं रूपाली गांगुली

रूपाली गांगुली टीवी की जानी मानी अभिनेत्री है। टीवी सीरियल अनुपमा से उनकी घर-घर में पहचान है। बता दें कि अनुपमा भारतीय टेलीविजन इतिहास का हाईएस्ट रेटिंग वाला शो है। रूपाली द्वारा आधिकारिक रूप से बीजेपी ज्वाइन कर करने के बाद उन्होंने अब एक नई पारी की शुरुआत की है। दिल्ली स्थित बीजेपी के मुख्यालय में रूपाली गांगुली और ज्योतिषी अमेया जोशी को पार्टी नेता विनोद तावड़े ने सदस्यता दिलाई।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

22/11/24 | 1:18 pm | Austria

ग्रेटर नोएडा पहुंचा ऑस्ट्रिया का सरकारी प्रतिनिधिमंडल, टूरिज्म, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी में करेगा निवेश 

ग्रेटर नोएडा के लिए गुरुवार का दिन बहुत खास रहा। पहली बार ऑस्ट्रिया का 24 सदस्यीय सरकारी प्रतिनि...