अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर से पांववीं भार नामांकन किया दाखिल, कहा- हिमाचल पीएम मोदी का दूसरा घर

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। आज (सोमवार) को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पांववीं भार नामांकन दाखिल किया। भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर अपने पिता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। अनुराग सिंह ने कहा कि हिमाचल मोदी जी का दूसर घर है, हिमाचल ने जो मांगा वो दिया है।

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने पांचवीं बार मुझ में विश्वास व्यक्त किया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से फिर एक बार भाजपा के उम्मीदवार के रूप में उतारा है। हिमाचल प्रदेश की सभी 4 लोकसभा और देश में 400 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से मोदी सरकार बनाएंगे।”

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। इस संकल्प को सिद्धि तक ले जाने के लिए मोदी सरकार की स्थिरता और निरंतरता बहुत आवश्यक है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की जनता ने देखा है कैसे पूर्ण बहुमत की सरकार से जनता को लाभ मिलता हैं। देश 10 सालों में ही विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने हिमाचल की जनता से प्रदेश की चारों लोकसभा सीट जीताकर मोदी जी की सरकार बनाने को कहा। अनुराग सिंह ने कहा कि हिमाचल मोदी जी का दूसर घर है, हिमाचल ने जो मांगा वो दिया है। हिमाचल ने भी हर बार चारों लोकसभा सीट जिताई।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...