राष्ट्रीय खेल बोर्ड में अध्यक्ष और दो सदस्यों के पद के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल बोर्ड में अध्यक्ष और दो सदस्यों के पद के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये चयन राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम 2025 और राष्ट्रीय खेल प्रशासन (राष्ट्रीय खेल बोर्ड) नियम 2026 के प्रावधानों के अनुसार किए जाएंगे।

पात्र व्यक्ति ऑनलाइन पोर्टल https://sports.yas.gov.in/application_app के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई, 2026 है।

केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल बोर्ड में अध्यक्ष और दो सदस्यों के पद पर नियुक्ति राष्ट्रीय खेल बोर्ड (खोज-सह-चयन समिति) नियम, 2026 के नियम 3(3) के अनुसार गठित खोज-सह-चयन समिति की सिफारिशों पर की जाएगी, जिसमें लोक प्रशासन, खेल प्रशासन, खेल कानून और अन्य संबंधित क्षेत्रों में ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव प्राप्‍त, योग्य, सत्यनिष्ठ और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा।

राष्ट्रीय खेल बोर्ड (एनएसबी) के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के वेतन और अन्य नियम एवं शर्तें राष्ट्रीय खेल प्रशासन (राष्ट्रीय खेल बोर्ड) नियम, 2026 के प्रावधानों द्वारा शासित होंगी।

राष्ट्रीय खेल बोर्ड, राष्ट्रीय खेल निकायों को बोर्ड की मान्यता प्रदान करने और शासन, वित्तीय तथा नैतिक मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए एक केंद्रीय प्राधिकरण के रूप में कार्य करेगा। 

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 1:28 pm | इन्फोसिस

AI को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा: नंदन नीलेकणि

 इन्फोसिस के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के परीक्षा सुधारों के लिए गठित उच्...

08/10/26 | 9:38 am | Akshay

फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- एक युग का अंत

भारतीय सिनेमा के लिए आज एक बहुत दुखद दिन है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को अपने आवास ...