अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए 26 खिलाड़ियों की अंतिम टीम घोषित कर दी है। लियोनेल मेसी के नेतृत्व में चैंपियन अर्जेंटीना अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। यह मेसी का छठा विश्व कप होगा। टीम में हमले की कमान मेसी के साथ इंटर मिलान के लुतारो मार्टिनेज और एटलेटिको मैड्रिड के जूलियन अल्वारेज संभालेंगे।
नए फेसेज और चोट की चिंता
कोच स्कालोनी ने इस बार कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिनमें वैलेंटिन बार्को (स्ट्रासबर्ग), जोस मैनुअल लोपेज (पाल्मेरास) और निको पाज (कोमो) शामिल हैं। चोट की चिंता भी बनी हुई है। मेसी हाल ही में इंटर मियामी के मैच में मैदान छोड़कर गए थे, हालांकि क्लब का कहना है कि उनकी हैमस्ट्रिंग में सिर्फ थकान है। गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज की उंगली में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि डिफेंडर क्रिस्टियन रोमेरो घुटने की चोट से उबर रहे हैं। स्कालोनी ने कहा, “हम मेसी की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स अच्छी हैं, लेकिन और टेस्ट होने हैं।”
2022 के 9 विश्व विजेता बाहर
पिछले विश्व कप में अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने वाले 9 खिलाड़ियों को इस बार टीम में जगह नहीं मिली। इनमें एंजेल डि मारिया, पाउलो डायबाला, मार्कोस एक्यूना, फ्रेंको अरमानी समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।
अर्जेंटीना की ग्रुप जे में इन टीमों से भिड़ंत
16 जून 2026: अल्जीरिया के खिलाफ मैच
इसके बाद ऑस्ट्रिया और जॉर्डन के खिलाफ मैच
अर्जेंटीना का 26 सदस्यीय स्क्वॉड:
गोलकीपर:
एमिलियानो मार्टिनेज (एस्टन विला), गेरोनिमो रूली (ओलंपिक मार्सिले), जुआन मुसो (एटलेटिको मैड्रिड)
डिफेंडर:
लियोनार्डो बालेरडी, निकोलस टैग्लियाफिको, गोंजालो मोंटिएल, लिसेंड्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, फैकुंडो मदीना, नाहुएल मोलिना
मिडफील्डर:
लिएंड्रो पारेडेस, रोड्रिगो डी पॉल, वैलेंटिन बार्को, जियोवानी लो सेल्सो, एक्सेक्विएल पालासियोस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज
फॉरवर्ड:
जूलियन अल्वारेज, लियोनेल मेसी, निको गोंजालेज, थियागो अल्माडा, गिउलिआनो शिमोन, निको पाज, जोस मैनुअल लोपेज, लुतारो मार्टिनेज
अर्जेंटीना ब्राजील (1962) के बाद पहली टीम बनने की कोशिश करेगी, जो लगातार दो विश्व कप खिताब जीत सके। (इनपुट-एजेंसी)


