फीफा विश्व कप 2026 के लिए अर्जेंटीना की जगह पक्की, किया सीधा क्वालीफाई

विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है। मंगलवार (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह) को खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में बोलीविया और उरुग्वे के बीच ड्रॉ होने के बाद अर्जेंटीना को टूर्नामेंट का टिकट मिल गया।

विश्व कप में अपनी जगह की पक्की 

अब लियोनेल स्कालोनी की टीम अपने अगले क्वालीफायर मुकाबले में ब्राजील से भिड़ेगी। यह मुकाबला मंगलवार को ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मोन्यूमेंटल में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही अर्जेंटीना ने विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है।

बोलीविया और उरुग्वे के गोलरहित ड्रॉ ने अर्जेंटीना की राह की आसान 

अगर उरुग्वे यह मैच हार जाता तो अर्जेंटीना को ब्राजील के खिलाफ कम से कम एक अंक की जरूरत होती। हालांकि, बोलीविया और उरुग्वे के गोलरहित ड्रॉ ने अर्जेंटीना की राह आसान कर दी।

अपने पिछले क्वालीफायर में उरुग्वे पर 1-0 की जीत के बाद अर्जेंटीना कम से कम इंटर-कॉन्फेडरेशन प्लेऑफ में जगह बनाने की स्थिति में था। वहीं, इस ड्रॉ के बाद बोलीविया 14 मैचों में 14 अंकों के साथ क्वालीफाइंग तालिका में सातवें स्थान पर है।

अर्जेंटीना ने 13 मैचों में 28 अंक जुटाए

अर्जेंटीना, जिसने 13 मैचों में 28 अंक जुटाए हैं, अब टॉप-6 में अपनी जगह पक्की कर चुका है, जिससे उसे सीधे विश्व कप में प्रवेश मिल गया है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Argentina vs Spain

महंगे टिकटों के बावजूद फीफा विश्व कप में उमड़ा फैंस का सैलाब, प्रशंसकों ने खोली जेब

फीफा विश्व कप के फाइनल के साथ ही ऐसा टूर्नामेंट समाप्त होने जा रहा है, जिसमें प्रशंसकों ने टिकटो...

17/07/26 | 1:34 pm | Argentina Football Team

फीफा विश्व कप 2026 फाइनल: स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 20 जुलाई रात 12:30 (भारतीय समय के अनुसार) मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्प...