ब्यूनस आयर्स में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति माइली ने पीएम मोदी का किया गर्मजोशी से स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली (Javier Milei) ने प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाकर अभिवादन किया। इससे पहले शनिवार सुबह पीएम मोदी ने अर्जेंटीना के महान स्वतंत्रता सेनानी जनरल जोसे डे सैन मार्टिन (Jose de San Martin) की स्मृति में बने सैन मार्टिन मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह स्मारक लैटिन अमेरिका की आजादी का प्रतीक है और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय शान मानी जाती है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार देर रात ब्यूनस आयर्स के एजाइजा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यह यात्रा उनके पांच देशों के दौरे का तीसरा चरण है। इस आधिकारिक यात्रा पर वे अर्जेंटीना के राष्ट्रपति माइली के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। जिन प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा उनमें रक्षा, कृषि, खनिज, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार, निवेश और जन-से-जन संपर्क शामिल हैं।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी के होटल पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों ने उनका रंगारंग स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक भारतीय नृत्य प्रस्तुत किए गए और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘मोदी-मोदी’ के नारों से माहौल गूंज उठा। इस पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “संस्कृति के जुड़ाव में दूरी कोई बाधा नहीं होती! ब्यूनस आयर्स में भारतीय समुदाय द्वारा मिले आत्मीय स्वागत से भावुक हूं। हजारों किलोमीटर दूर भी भारत की आत्मा हमारे प्रवासियों के जरिए जीवंत बनी हुई है।”

उन्होंने आगे लिखा, “ब्यूनस आयर्स में द्विपक्षीय यात्रा के लिए पहुंचा हूं, जिसका मुख्य उद्देश्य अर्जेंटीना के साथ संबंधों को और मजबूत करना है। राष्ट्रपति माइली से मुलाकात और गहन चर्चा के लिए उत्साहित हूं।” अर्जेंटीना में बसे भारतीय समुदाय और स्थानीय कलाकारों ने प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता और भारत की संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के साथ-साथ प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ाव को भी प्रगाढ़ कर रही है।-(ANI)

RELATED ARTICLES

14 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...