Print

सेना प्रमुख ने युवाओं से किया ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने युवाओं से राष्ट्र प्रथम की भावना सर्वोपरि रखने का आह्वान किया है। सेना प्रमुख ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अनुशासित, आत्मविश्वासी और उद्देश्यपूर्ण नागरिक बनें और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को सर्वोपरि रखें। 

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मध्य प्रदेश के सतना और रीवा क्षेत्र में स्थित शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों से किया संवाद 

उन्होंने युवाओं को ऐसा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के आदर्श के प्रति समर्पित हों। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मध्य प्रदेश के सतना और रीवा क्षेत्र में स्थित शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों से यह संवाद किया है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मध्य प्रदेश में दो दिवसीय प्रवास किया और इस दौरान मध्य प्रदेश के सतना और रीवा के शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों व शिक्षकों से मुलाकात की। यहां उन्होंने सतना के सरस्वती शिशु मंदिर, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, रीवा के ठाकुर राणमत सिंह कॉलेज और श्याम शाह मेडिकल कॉलेज का दौरा किया।

जनरल द्विवेदी ने युवाओं से कहा, बड़ा सपना देखो, कड़ी मेहनत करो और अपने संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों की जड़ें मजबूत रखो

उन्होंने इन शिक्षण संस्थानों में छात्रों और शिक्षकों से संवाद भी किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में जनरल द्विवेदी ने युवाओं से कहा, “बड़ा सपना देखो, कड़ी मेहनत करो और अपने संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों की जड़ें मजबूत रखो। असली सफलता चरित्र, करुणा और प्रतिबद्धता से मिलती है।”

सेना प्रमुख ने कहा कि सैनिक और डॉक्टर, दोनों का मिशन समान है

सेना प्रमुख ने यहां मेडिकल कॉलेजों के छात्रों संग भी संवाद किया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सैनिक और डॉक्टर, दोनों का मिशन समान है। दोनों जीवन बचाते हैं। दोनों का लक्ष्य दक्षता और करुणा के साथ सेवा करना है। सेना प्रमुख ने चिकित्सा समुदाय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

जनरल द्विवेदी ने कहा युवा पीढ़ी विकसित भारत 2047 की मशाल थामे चल रही है

उन्होंने कहा कि डॉक्टर देश की अमूल्य सेवा कर रहे हैं और उनके योगदान से राष्ट्र मजबूत होता है। जनरल द्विवेदी ने युवाओं से बात करते हुए उन्हें निरंतर सीखते रहने, चुनौतियों के सामने दृढ़ रहने और देश की प्रगति में गर्वपूर्वक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी विकसित भारत 2047 की मशाल थामे चल रही है।

सेना प्रमुख ने कहा कि भारत की असली ताकत युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और ईमानदारी में निहित है

सेना प्रमुख का कहना था कि भारत की असली ताकत युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और ईमानदारी में निहित है। अपने प्रेरक संदेश में उन्होंने युवाओं से कहा कि सपने बड़े देखो, विनम्र रहो, और गर्व के साथ सेवा करो। उत्साहित छात्रों के लिए सेना प्रमुख की यह यात्रा न केवल प्रेरणादायक रही, बल्कि इसने राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर एक नई चेतना का संचार भी किया।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

18 mins ago | Bharat Mandapam

BRICS सम्मेलन 2026: पीएम मोदी की मेजबानी में नई दिल्ली बनेगा ग्लोबल सेंटर स्टेज, 12-13 सितंबर को तमाम देशों के नेताओं का लगेगा जमावड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 और 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 18वें...

28 mins ago | Bihar Flood 2026

बिहार में बाढ़ का संकट गहराया, गंगा-कोसी-गंडक समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, पुनपुन और घाघरा समेत कई प्रमुख नदियों का जलस्तर खत...