अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू, अरुणाचल में 10 सीटों के साथ भाजपा को बढ़त

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए रविवार सुबह छह बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई। दोपहर तक यह साफ हो जाएगा कि इन दोनों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी। अरुणाचल विधानसभा में 60 और सिक्किम विधानसभा में 32 सीटें हैं। दोनों राज्यों में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा के लिए मत डाले गए थे। हालांकि लोकसभा चुनाव के नतीजे देश के दूसरे राज्यों के साथ 4 जून को ही घोषित होंगे।

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है और आज दोपहर तक चुनाव नतीजे आने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश की स्थिति देखें तो यहां पेमा खांडू की अगुवाई में भाजपा की सरकार है। खांडू अगर जीतते हैं तो वह लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे। पेमा समेत 10 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। ये सीटें बोमडिला, चौखम, ह्युलियांग, ईटानगर, मुक्तो, रोइंग, सागली, ताली, तालिहा और जीरो-हापोली हैं। ऐसे में यहां मात्र 50 सीटों पर ही वोटों की गिनती चल रही है। इस तरह से मतगणना शुरू होते ही भाजपा ने 10 सीटों की बढ़त बना ली। राज्य में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से है। भाजपा ने राज्य की सभी 60 तो कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

जबकि सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर एसकेएम का सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) से सीधा मुकाबला है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) अभी सत्ता में है। सिक्किम में भाजपा और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों का खास असर नहीं है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...