Print

अरुणाचल प्रदेश विस चुनाव के लिए मतों की गिनती 2 जून को, सुबह 6 बजे से शुरू होगी मतगणना

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती 2 जून को सुबह 6 बजे शुरू होगी। अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हुए थे। विधानसभा चुनावों की मतगणना 2 जून को सुबह 6 बजे से शुरू होगी, जबकि लोकसभा चुनावों की मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। दो जून को दोपहर तक परिणाम घोषित होंगे।

मतगणना से संबंधित जानकारी प्रसारित करने के लिए सभी मतगणना केंद्रों पर मीडिया केंद्र स्थापित किए जाएंगे। कुल 60 में से 50 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती 2 जून को राज्य के 24 केंद्रों पर होगी, जबकि लोकसभा सीटों के लिए मतों की गिनती 4 जून को 25 केंद्रों पर होगी।

सत्तारूढ़ भाजपा पहले ही 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है। सभी मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा बैरिकेडिंग की गई है, जिसमें राज्य में उपलब्ध केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, राज्य सशस्त्र पुलिस और राज्य सिविल पुलिस के जवान शामिल होंगे।

विधानसभा सीटों पर कुल 133 उम्मीदवार तथा दो लोकसभा सीटों पर 14 उम्मीदवार चुनाव लड़े। अरुणाचल पश्चिम संसदीय सीट पर केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नबाम तुकी सहित आठ उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। मौजूदा भाजपा सांसद तापिर गाओ और राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष बोसीराम सिरम उन छह उम्मीदवारों में शामिल हैं जो अरुणाचल पूर्व लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 2019 के चुनाव में भाजपा ने लोकसभा की दोनों सीटें जीती थीं जबकि विधानसभा में पार्टी को 41 सीटें मिली थीं।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...