Print

Asha Forever: दिवंगत गायिका की 93वीं जयंती पर ए आर रहमान द्वारा तैयार गीत जारी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिवंगत पार्श्व गायिका आशा भोसले की 93वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान द्वारा तैयार गीत “आशा फॉरएवर” जारी किया।

आशा भोसले असीम ऊर्जा और उत्साह की मिसाल

इस अवसर पर फडणवीस ने कहा कि महान गायिका असीम ऊर्जा और उत्साह की मिसाल थीं तथा उनकी प्रस्तुतियों के दौरान जीवन के प्रति उनका जुनून और प्रेम स्पष्ट रूप से दिखाई देता था। रहमान, सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार, आशा भोसले की पोती जनाई भोसले, भोसले परिवार के सदस्य और अन्य लोग मौजूद थे।

‘आशा फॉरएवर’ उनके लिए एक सुंदर संगीतमय श्रद्धांजलि

फडणवीस ने कहा कि आशा भोसले का पूरा जीवन आनंद, उत्साह और जीवंतता से भरा रहा और उन्होंने कहा कि “आशा फॉरएवर” उनके लिए एक सुंदर संगीतमय श्रद्धांजलि है। आशा भोसले का जन्म आठ सितंबर, 1933 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ था। उन्होंने 12 अप्रैल, 2026 को मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। (PTI)

 

RELATED ARTICLES

35 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

59 mins ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...