3 hours ago

Print

Asian Para Games: शीतल देवी ने एक ही दिन जीते 2 गोल्ड, 88 पदकों के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर भारत

एशियन पैरा गेम्स 2026 की मेडल टैली में भारत 21 गोल्ड, 26 सिल्वर और 41 सिल्वर मेडल के साथ चौथे स्थान पर है। भारत ने अब तक कुल 88 मेडल अपने नाम किए हैं। चीन (314 मेडल) शीर्ष स्थान पर काबिज है, जबकि जापान (136 मेडल) दूसरे और उज्बेकिस्तान (120 मेडल) तीसरे स्थान पर हैं। रिपब्लिक ऑफ कोरिया (70 मेडल) टॉप-5 में शामिल हैं।

चीन ने 150 गोल्ड, 79 सिल्वर और 85 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। वहीं, जापान 40 गोल्ड, 46 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज के साथ दूसरे स्थान पर है। उज्बेकिस्तान के खाते में 38 गोल्ड, 41 सिल्वर और इतने ही ब्रॉन्ज मेडल हैं। यह देश तीसरे पायदान पर मौजूद है। भारत ने पैरा एथलेटिक्स में सर्वाधिक मेडल हासिल किए हैं। ट्रैक एंड फील्ड में भारतीय एथलीट्स ने कुल 52 मेडल (18 गोल्ड, सिल्वर रजत और 18 ब्रॉन्ज) जीते हैं।

पैरा तीरंदाजी में भारत की 19 वर्षीय शीतल देवी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तोमन कुमार के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम इवेंट का गोल्ड जीता। इसके बाद उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी गोल्ड अपने नाम किया। इस तरह शीतल देवी ने एक ही दिन में दो गोल्ड मेडल जीतकर भारत की पदक संख्या बढ़ाने में अहम योगदान दिया।

पैरा एथलेटिक्स के अलावा भारत को पैरा तैराकी (10 मेडल), पैरा बैडमिंटन (8 मेडल) और पैरा तीरंदाजी (4 मेडल) में भी पदक मिले हैं। पदक तालिका में भारत के ठीक पीछे साउथ कोरिया पांचवें स्थान पर है, जिसने 21 गोल्ड, 23 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज सहित कुल 70 पदक जीते हैं। भारत के गोल्ड मेडल की संख्या साउथ कोरिया के बराबर है, लेकिन सिल्वर की अधिक संख्या के कारण भारत चौथे स्थान पर है।

भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रतियोगिता में देश की मजबूत चुनौती को दर्शाता है। खासकर पैरा एथलेटिक्स में लगातार मिल रहे मेडल ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में देश की स्थिति मजबूत की है। आने वाली स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों के पास पदक तालिका में अपनी स्थिति और बेहतर करने का मौका होगा।
(IANS)

RELATED ARTICLES

50 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...

7 hours ago

Asian Para Games: दिलीप महादु ने जीता दूसरा गोल्ड, मेंस 400 मीटर टी47 स्पर्धा में भाविककुमार के नाम सिल्वर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में गुरुवार को मेंस 400 मीटर टी47 स्पर्धा के फाइनल में दिलीप महादु गावित (टी46 कैट...