असम राइफल्स ने नागालैंड में भारत-म्यांमार सीमा के समीप भारी मात्रा में हथियार और गोला- बारूद बरामद किया

असम राइफल्स ने सोमवार (29 अप्रैल) को नागालैंड के मोन जिले में पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारत-म्यांमार सीमा के समीप भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री जब्त की। इस तलाशी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया और 11 मोर्टार ट्यूब (81 मिमी), 04 ट्यूब (106 मिमी) 10 पिस्तौल, 198 हैंड हेल्ड रेडियो सेट, एक सैटेलाइट फोन, एक केनबो बाइक, एक बोलेरो वाहन तथा अन्य युद्ध सामग्री सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। असम राइफल्स के चौकस जवानों ने राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर सुरक्षा स्थिति उत्पन्न करने के गैरकानूनी तत्वों के मंसूबों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि असम राइफल्स ने नागालैंड में भारत-म्यांमार सीमा के समीप भारी मात्रा में हथियार और गोला- बारूद बरामद किया। सीमावर्ती क्षेत्र के समीप भारी क्षमता वाले इन सैन्य ग्रेड हथियारों की बरामदगी असम राइफल्स द्वारा चलाए जा रहे सीमा सीलिंग ऑपरेशन के लिए बड़ी सफलता है।

सोमवार को सुबह शुरू किए गए इस तलाशी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया और 11 मोर्टार ट्यूब (81 मिमी), 04 ट्यूब (106 मिमी) 10 पिस्तौल, 198 हैंड हेल्ड रेडियो सेट, एक सैटेलाइट फोन, एक केनबो बाइक, एक बोलेरो वाहन तथा अन्य युद्ध सामग्री सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

यह बरामदगी क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिशों में जुटे शत्रु तत्वों के नापाक मंसूबों के लिए भी बड़ा आघात है। बता दें कि पकड़ा गया व्यक्ति और बरामद सामान नागालैंड पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सैन्य ग्रेड के हथियारों और लगभग 200 हैंड हेल्ड रेडियो सेटों की बरामदगी से इन हथियारों के गलत लक्ष्यों और क्षति की सीमा का संकेत मिलता है।

RELATED ARTICLES

7 mins ago | Arudhra Radar Indian Navy

सेनाओं की ताकत बढ़ेगी, 1.10 लाख करोड़ रुपये के हथियारों की खरीद को हरी झंडी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार की रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी डीएसी की बैठक हु...

03/09/26 | 4:46 pm | Defence Diplomacy

रक्षा कूटनीति पर भारत का बड़ा रोडमैप, राजनाथ सिंह ने ‘रक्षा’ दस्तावेज का किया विमोचन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 3 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में रक्षा कूटनीति पर तैयार किए गए ‘रक्षा’ दस...