भाजपा ने हरियाणा में सत्ता विरोधी लहर को लेकर राजनीतिक पंडितों के अनुमानों को धता बताते हुए लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है।वहीं जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और कांग्रेस के गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया है।

जम्मू-कश्मीर में एनसी और कांग्रेस के गठबंधन को कुल 48 सीटें
चुनाव आयोग के अनुसार जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनावी नतीजों में एनसी को 42, भाजपा को 29, कांग्रेस को 06, पीपल डेमोक्रेटिक पार्टी 03, जम्मू-कश्मीर पीपल कॉन्फ्रेंस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और आम आदमी पार्टी को एक-एक सीटें मिली हैं जबकि सात सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए 46 का आंकड़ा चाहिए। एनसी और कांग्रेस के गठबंधन को कुल 48 सीटें मिली हैं। राज्य में 10 साल बाद हुए चुनाव में एनसी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बननी तय मानी जा रही है।

मत प्रतिशत से भाजपा को जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा वोट मिले
वहीं जम्मू-कश्मीर में भाजपा को जम्मू क्षेत्र और एनसी को कश्मीर क्षेत्र में ज्यादा सीटें मिली हैं। मत प्रतिशत के हिसाब से भाजपा जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाली पार्टी बनी है। भाजपा को 25.64 प्रतिशत वोट मिले हैं और उसके बाद एनसी को 23.43 प्रतिशत मत मिले हैं। कांग्रेस को यहां 11.97 प्रतिशत वोट मिले हैं। दूसरी ओर हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस का मत प्रतिशत का अंतर बहुत कम रहा है। भाजपा को 39.94 प्रतिशत और कांग्रेस को 39.09 प्रतिशत मत मिले हैं।

हरियाणा में भाजपा की जीत की हैट्रिक
दूसरी ओर हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे पूरी तरह से अप्रत्याशित रहे। तमाम एग्जिट पोल और एंटी इनकंबेंसी के दावों को धता बताते हुए इस बार भी भाजपा राज्य में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा को 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटों पर जीत मिली हैं। कांग्रेस को 37, इंडियन नेशनल लोकदल को दो सीटें मिली हैं। तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं। नतीजों से राज्य में भाजपा की सरकार बननी तय है।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...