Print

ब्रिक्स संसदीय मंच पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संवाद और कूटनीति पर दिया जोर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सोमवार को यहां 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का उद्घाटन किया और कहा कि विभिन्न देशों की संसद उनके बीच विश्वास कायम करने और तनाव कम करने में मदद कर सकती हैं।

संविधान सदन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में उद्घाटन संबोधन के दौरान बिरला ने प्रतिनिधियों से कहा कि क्षेत्रीय संघर्ष, युद्ध, आर्थिक अस्थिरता, व्यापारिक तनाव, आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन किसी एक देश की सीमाओं तक सीमित नहीं रहते। उन्होंने कहा कि इन वैश्विक चुनौतियों के कारण संवाद, कूटनीति और सहयोग का महत्व और बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि आपसी समझ और विश्वास मजबूत करने, अंतरराष्ट्रीय तनाव कम करने तथा वैश्विक चुनौतियों का शांतिपूर्ण समाधान खोजने में ‘‘विभिन्न देशों की संसद विशेष भूमिका निभा सकती हैं।’’

नई दिल्ली में दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। भारत ने जून 2025 में ब्रासीलिया में आयोजित 11वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान इसकी अध्यक्षता संभाली थी। उस समय बिरला को 12वें मंच का अध्यक्ष नामित किया गया था। (भाषा)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...