मॉरीशस में अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान, पीएम मोदी और पीएम रामगुलाम ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने मॉरीशस के रेडुइट में अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। भारत-मॉरीशस विकास साझेदारी के तहत कार्यान्वित यह ऐतिहासिक परियोजना मॉरीशस में क्षमता निर्माण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर जोर देती है।

2017 के एक समझौता ज्ञापन के अंतर्गत 4.74 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान से उपलब्‍ध धनराशि से अत्याधुनिक संस्थान मंत्रालयों, सार्वजनिक कार्यालयों, अर्ध-सरकारी निकायों और सरकारी उद्यमों में मॉरीशस के सिविल सेवकों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करेगा। प्रशिक्षण के अलावा, संस्थान लोक प्रशासन में उत्कृष्टता केन्द्र के रूप में काम करेगा, अनुसंधान, शासन अध्ययन और भारत के साथ संस्थागत संबंधों को बढ़ावा देगा।

इस अवसर पर पीएम ने आईटीईसी और भारत सरकार के छात्रवृत्ति प्राप्त पूर्व छात्रों से भी बातचीत की, जिन्होंने पहले भारत में प्रशिक्षण और शिक्षा प्राप्त की है। इन क्षमता निर्माण आदान-प्रदानों ने दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों को और गहरा किया है।

ग्लोबल साउथ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप, यह संस्थान हिन्द महासागर क्षेत्र में एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में भारत की भूमिका तथा व्यापक भारत-मॉरीशस साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...