09/05/25 | 8:08 pm | ATM | PNB | SBI

Print

देश में बिना किसी परेशानी के सामान्य चल रही एटीएम और डिजिटल सेवाएं

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) सहित भारत के शीर्ष बैंकों ने कहा कि उनके एटीएम और डिजिटल सेवाएं पूरी तरह से काम कर रही हैं और सभी ऑपरेशन सामान्य हैं। दरअसल, बैंकों की ओर से यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर चल रही उन फर्जी खबरों के जवाब में की गई है, जिनमें दावा किया गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आने वाले दिनों में एटीएम बंद होने की संभावना है।

भारतीय स्टेट बैंक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे सभी एटीएम, सीडीएम/एडीडब्ल्यूएम और डिजिटल सेवाएं पूरी तरह से चालू हैं और जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध हैं।” इसके साथ ही भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा कि वे असत्यापित जानकारी पर भरोसा न करें।

वहीं, पंजाब नेशनल बैंक ने भी कहा, “हमारी सभी डिजिटल सेवाएं भी सुचारू रूप से चल रही हैं, जिससे आप घर बैठे ही आसानी से बैंकिंग सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं।”

केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब एंड सिंध बैंक ने भी इसी तरह के पोस्ट किए हैं। मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शाम को बैंकों और वित्तीय संस्थानों की साइबर सुरक्षा तैयारियों पर समीक्षा बैठक करेंगी।

इससे पहले देश की सरकारी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल ने कहा था कि देश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल,डीजल और एलपीजी मौजूद है और घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी न करें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सरकारी तेल विपणन कंपनी ने लिखा, “इंडियन ऑयल आपको यह आश्वस्त करना चाहता है कि देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। हमारी आपूर्ति श्रृंखलाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं, और सभी रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन और एलपीजी आसानी से उपलब्ध हैं।”

RELATED ARTICLES

59 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

2 hours ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...