बांग्लादेश में नहीं थम रहा हिंदुओं पर अत्याचार, एक और युवक की हत्या

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का सिलसिला अब तक जारी है। ताजा घटना में हमलावरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स व्यवसायी हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना झालकाठी जिले के रामपुर गांव के बउकाठी बाजार में हुई। मृतक की पहचान सुधीब हलदार के रूप में हुई है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग मामले में करे पहल 

इस निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कोलकाता इस्कॉन के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग से कड़ा सवाल किया है कि यह अत्याचार कब थमेगा। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “क्या हम 21वीं सदी में रह रहे हैं या पत्थर के युग में? यह सब कब रुकेगा?”

मंदिरों पर भी आये दिन हो रहे हैं हमले

मंदिरों पर भी हो रहे हैं हमले हाल के दिनों में बांग्लादेश में कई मंदिरों पर हमले और मूर्तियों को तोड़े जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। मयमनसिंह और दिनाजपुर में तीन मंदिरों की कुल आठ मूर्तियां तोड़ दी गईं। जानकारों का कहना है कि बांग्लादेश को पूर्ण रूप से मुस्लिम राष्ट्र बनाने के लिए जमात जैसे कट्टरपंथी संगठन हिंदुओं के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।

कट्टरपंथियों को यूनुस सरकार का मिल रहा है समर्थन 

इससे भी गंभीर बात यह है कि इन कट्टरपंथियों को यूनुस सरकार का समर्थन मिल रहा है। इसी वजह से कानून तोड़ने के बावजूद इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस्कॉन की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया इस्कॉन उपाध्यक्ष राधारमण दास ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए लिखा कि यह हृदय विदारक घटना है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए वैश्विक समुदाय को सक्रिय होना चाहिए।(इनपुट हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...