Print

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में यात्री वाहन पर हमला, 38 लोगों की मौत

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के आदिवासी इलाके में बंदूकधारियों ने यात्री वाहनों पर हमला कर दिया जिसमें कम से कम 38 लोग मारे गए और 29 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव नदीम असलम चौधरी ने हमले की पुष्टि की और बताया कि बंदूकधारियों ने कुर्रम जिले के पराचिनार से यात्रा कर रहे यात्री वाहनों को निशाना बनाया। चौधरी ने कहा कि मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है और मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

एक स्थानीय निवासी, जियारत हुसैन ने रॉयटर्स को बताया, “दो यात्रियों के काफिले थे। एक काफिला पेशावर से पराचिनार जा रहा था और दूसरा पराचिनार से पेशावर इसी दौरान सशस्त्र व्यक्तियों ने उन पर गोलीबारी कर दी।

हालांकि इस घटना की जिम्मेदारी अभी तक किसी समूह ने नहीं ली है। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने अपने पार्टी के मीडिया सेल की एक पोस्ट में लिखा, “कानून और व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। नागरिकों के जीवन की रक्षा होनी चाहिए।”

RELATED ARTICLES

14 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...