नववर्ष 2025 की शुरुआत कई सारे बदलाव के साथ हो गई है। इसी के साथ विमानन क्षेत्र को राहत देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के दाम में 1,401.37 रुपये प्रति किलोलीटर की कटौती की है। 

हवाई सफर हो सकता है सस्ता

उल्लेखनीय है कि इस कटौती के बाद हवाई सफर सस्ता हो सकता है। नई दरें बुधवार से लागू हो गईं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, नई दिल्ली में विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत 1,401.37 रुपये घटकर 90,455.47 रुपये प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) हो गई है। इसी तरह कोलकाता में इसका भाव 93,059.79 रुपये प्रति किलोलीटर, मुंबई में 84,511.93 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 93,670.72 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है।

पिछले साल दिसंबर में एटीएफ की कीमत में हुई थी बढ़ोतरी

उल्‍लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर में तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने एटीएफ की कीमत में 1,318.12 रुपये प्रति किलोलीटर और नवंबर में 2,941.5 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई थी। विमान ईंधन की कीमतों में यह गिरावट हवाई यात्रियों के लिए संभावित लाभ में तब्दील हो सकती है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

7 seconds ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

34 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...