भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्‍ला के साथ एक्सियम-4 मिशन आज गुरुवार को दोपहर अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र पहुंचेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अनुसार मिशन का भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे पहुंचना निर्धारित है। अंतरिक्ष केन्‍द्र पहुंचने के साथ ही ग्रुप कैप्‍टन शुभांशु शुक्‍ला इस केन्‍द्र में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन जायेंगे।

कल बुधवार को दिन के बारह बजकर एक मिनट पर फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्‍पेस सेंटर से चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक्‍सियम-4 मिशन भेजा गया।

राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्‍ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। एक्सियम-4 मिशन में शुक्‍ला के अलावा अमरीका, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।

41 वर्ष पहले 1984 में रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज में राकेश शर्मा अंतर‍िक्ष में गए थे।

कल यान के टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद शुभांशु शुक्‍ला ने देश के लिए संदेश भेजा। उन्‍होंने कहा कि 41 वर्ष बाद फिर अंतरिक्ष में होना अद्भुत अनुभव है। शुक्‍ला ने कहा कि मेरी यात्रा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की शुरुआत नहीं है, ये भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है मैं चाहता हूं कि आप सभी इस सफ़र का हिस्सा बनें, आपका सीना भी गर्व से चौड़ा होना चाहिए, आइए हम सब मिलकर भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत करें।

आपको बता दें, ये 14 दिन का मिशन है। शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) और नासा के संयुक्त सहयोग से विकसित उन्नत खाद्य और पोषण संबंधी प्रयोगों का संचालन करेंगे।

RELATED ARTICLES

30/04/26 | 4:27 pm | New York City Mayor Zohran Mamdani; Britain King Charles

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा ह...

23/04/26 | 5:35 pm | All India Institute of Ayurveda Sciences

उपराष्ट्रपति ने ऋषिकेश एम्स के विस्तार की सराहना की, कहा-स्वास्थ्य सेवा अस्पतालों से परे होनी चाहिए

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद...