Print

आयुष मंत्रालय ने 1116 जन शिकायतों का किया समाधान

आयुष मंत्रालय ने विशेष अभियान 4.0 के तहत सांसदों के 56 संदर्भों, 12 संसदीय आश्वासनों, 9 राज्य सरकार के संदर्भों, 10 प्रधानमंत्री कार्यालय के संदर्भों, 1116 जन शिकायतों और 121 जन शिकायत अपीलों का निपटारा किया। नवंबर 2024 और अगस्त 2025 के बीच आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुव्यवस्थित संचालन, कार्यस्थल के वातावरण में सुधार लाना और लंबित मामलों का निपटारा करना था।

आयुष मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय की यह महत्वपूर्ण उपलब्धि नागरिक सेवाओं और संस्थागत प्रभावशीलता को मजबूत करने के लिए मंत्रालय के निरंतर समर्पण को रेखांकित करती है।

आयुष मंत्रालय ने शिकायत निवारण में लगातार उच्च मानकों को बनाए रखा है। इसने केंद्रीय मंत्रालयों के बीच शिकायत निपटान की शीर्ष 10 रैंकिंग में अपना स्थान बनाए रखा है, जो नागरिक-केंद्रित शासन और जन समस्याओं के समय पर समाधान के प्रति इसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि सार्वजनिक सेवा वितरण में विश्वास का निर्माण करते हुए लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए मंत्रालय के सक्रिय दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वहीं, मंत्रालय अब विशेष अभियान 5.0 की तैयारी कर रहा है, जिसमें स्थिरता, स्वच्छता और मजबूत शिकायत निवारण तंत्र पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस प्रयास के तहत, आयुष संस्थान, अनुसंधान परिषदें और राष्ट्रीय संगठन परिसरों, सार्वजनिक क्षेत्रों, हर्बल उद्यानों, जलाशयों, बस स्टेशन और सामुदायिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे।

RELATED ARTICLES

53 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...