Print

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से पकड़ा गया बब्बर खालसा आतंकी, आईएसआई से भी जुड़े हैं तार

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से बब्बर खालसा इंटरनेशनल और आईएसआई मॉड्यूल के सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। आतंकी का नाम लाजर मसीह बताया जा रहा है। उसे यूपीएसटीएफ और पंजाब पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है। 

आतंकी की गिरफ्तारी गुरुवार सुबह लगभग 3:20 बजे हुई

आतंकी की गिरफ्तारी कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से हुई है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल और आईएसआई मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी लाजर मसीह पुत्र कुलविंदर पंजाब के अमृतसर जिले का रहने वाला है। उसका परिवार गांव कुरलियान पोस्ट-माकोवल, थाना रामदास में रहता है। आतंकी की गिरफ्तारी गुरुवार सुबह लगभग 3:20 बजे हुई है। पता चला है कि आतंकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है। इतना ही नहीं, आतंकी के पाकिस्तान के आईएसआई के साथ संपर्क का भी खुलासा हुआ है।

आतंकी के पास से तीन हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्टल समेत दो हथियार बरामद

आतंकी के पास से तीन हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्टल समेत दो हथियार बरामद हुए हैं। साथ ही विदेश निर्मित सफेद विस्फोटक भी बरामद किया गया है। इसके अलावा उसके पास से गाजियाबाद के पते का आधार कार्ड और बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

लाजर मसीह आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में था

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यूपी विशेष कार्य बल, कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि उसे कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान में सुबह करीब 3:20 बजे गिरफ्तार किया गया। यश ने कहा, “गिरफ्तार आतंकवादी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में था।”  यूपी एटीएस और पंजाब पुलिस के इस ज्वाइंट ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। फिलहाल आतंकी से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

52 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...