10/07/24 | 9:09 pm

Print

बैंक ऑफ बड़ौदा के सीईओ ने वित्त मंत्री को सौंपा 2514.22 करोड़ रुपये का लाभांश चेक

सावर्जनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने बुधवार को केंद्रीय वित्‍त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्‍त वर्ष 2023-24 के लिए 2514.22 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा।

वित्‍त मंत्री कार्यालय ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) देबदत्त चंद से वित्‍त वर्ष 2023-24 के लिए 2514.22 करोड़ रुपये का लाभांश चेक प्राप्त किया। इस अवसर पर बैंक के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसी तरह, केनरा बैंक के एमडी और मुख्य कार्यपालक अधिकारी के सत्यनारायण राजू ने 1,838.15 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा। इंडियन बैंक ने भी पिछले वित्त वर्ष के लिए सरकार को 1,193.45 करोड़ रुपये का लाभांश चेक दिया।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने भी वित्त मंत्री को 935.44 करोड़ रुपये का लाभांश दिया। बैंक के एमडी एवं सीईओ रजनीश कर्नाटक ने इस राशि का चेक सौंपा। इनके अलावा भारतीय एक्ज़िम बैंक ने भी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 252 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सरकार को दिया।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | Hajj 2027

हज-2027 के लिए भारत का कोटा 1,75,025 तय, किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में समझौते पर किए हस्ताक्षर

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 6 से 9 नवंबर 2026 तक सऊदी अरब की आध...

2 hours ago | Black Sea Grain Exports

पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान में हर संभव मदद देगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन ...