RBI ने बैंकों को 30-31 मार्च को खुला रखने का दिया निर्देश, गुड फ्राइडे पर कई राज्यों के बैंकों में रहेगा अवकाश

बैंकों में आगामी शनिवार और रविवार यानी 30-31 मार्च को भी कामकाज होगा। हालांकि गुड फ्राइडे के अवसर पर 29 मार्च को कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा। ऐसे में अगर बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है, तो आप उसे शनिवार और रविवार को भी निपटा सकते हैं।

बैंकों में शनिवार और रविवार को होगा कामकाज

बताना चाहेंगे, इस संबंध में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंकों को 30 मार्च और 31 मार्च को सामान्य कामकाजी घंटों तक सरकारी लेन-देन से संबंधित काउंटर खुला रखने का निर्देश दिया है। आरबीआई ने बैंकों को टैक्स जमा करने के लिए अपनी शाखाओं को खुला रखने का निर्देश दिया है।

टैक्स कलेक्शन का होगा काम

शनिवार और रविवार को सभी बैंक नहीं खुले रहेंगे, सिर्फ वो बैंक ही खुलेंगे, जहां टैक्स कलेक्शन का काम होगा। वॉयस ऑफ बैंकिंग के फाउंडर अश्वनी राणा ने कहा कि आमतौर पर वित्त वर्ष के खत्म होने वाले महीने के आखिरी तारीख की 31 मार्च को बैंकों की शाखाएं टैक्स जमा करने के लिए खुली रहती हैं, लेकिन इस बार रविवार होने की वजह से रिजर्व बैंक ने यह निर्देश जारी किया है।

मार्च में बैंक में 14 दिनों का अवकाश

रिजर्व बैंक की छुट्टियों की सूची के अनुसार मार्च में बैंक में 14 दिनों का अवकाश है, जिसमें रविवार का साप्ताहिक अवकाश और दो शनिवार की छुट्टी भी शामिल है। इसके अलावा गुड फ्राइडे पर 29 मार्च को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक गुड फ्राइडे के दिन त्रिपुरा, असम, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और श्रीनगर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

54 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...