रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ मुलाकात से पहले ट्रंप बोले- यूक्रेन के लिए क्षेत्र वापस पाने का प्रयास करूंगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली बैठक से पहले बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी आगामी बैठक में यूक्रेन के लिए कुछ क्षेत्र वापस पाने की कोशिश करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि अलास्का में पुतिन के साथ उनकी आगामी बैठक एक “अनुभव-आधारित बैठक” होगी। 

डोनाल्ड ट्रंप जेलेंस्की और पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन के लिए तैयार

व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “रूस ने यूक्रेन के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने महत्वपूर्ण क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। हम यूक्रेन के लिए उस क्षेत्र का कुछ हिस्सा वापस पाने की कोशिश करेंगे।” ट्रंप ने संकेत दिया कि भविष्य में एक ऐसी बैठक हो सकती है जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी शामिल हों, या फिर बैठक में रूसी और यूक्रेनी दोनों नेता मौजूद हों। इससे पहले, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया था कि डोनाल्ड ट्रंप दोनों नेताओं के साथ शिखर सम्मेलन के लिए तैयार हैं।

जेलेंस्की के शुक्रवार को अलास्का में होने वाली बैठक में शामिल होने की संभावना

नाटो में अमेरिकी राजदूत मैथ्यू व्हिटेकर ने रविवार को एक बयान में कहा कि यह अभी भी संभव है कि जेलेंस्की शुक्रवार को अलास्का में होने वाली बैठक में शामिल हो सकते हैं। व्हिटेकर ने कहा, “इसका फैसला राष्ट्रपति ट्रंप करेंगे। अभी भी फैसला करने के लिए समय है।” हालांकि, अलास्का शिखर सम्मेलन की खबरों पर वोलोदिमीर जेलेंस्की की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। जेलेंस्की ने कहा कि कीव से सलाह लिए बिना कोई भी समझौता “मृत घोषणा” के बराबर होगा।

ट्रंप ने दावा किया कि पुतिन से मुलाकात के दो मिनट के भीतर ही उन्हें पता चल जाएगा कि प्रगति संभव है या नहीं

बता दें, इस सप्ताह के आखिरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अलास्का में वार्ता होने वाली है। ट्रंप ने दावा किया कि पुतिन से मुलाकात के दो मिनट के भीतर ही उन्हें पता चल जाएगा कि प्रगति संभव है या नहीं। डोनाल्ड ट्रंप ने 8 अगस्त को पुतिन के साथ बैठक की घोषणा की थी। उसी दिन उन्होंने रूस के लिए युद्ध विराम पर सहमत होने या और अधिक अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करने की समय सीमा तय की थी। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

8 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...