शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार को झटका, निवेशकों के 10.32 लाख करोड़ डूबे

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को जबरदस्त गिरावट नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक में 2.75 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। अभी तक के कारोबार में आई गिरावट की वजह से निवेशकों को बाजार खुलने के तुरंत बाद 10.32 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

शुरुआती कारोबार में मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है। वहीं अगर ओवरऑल कारोबार की बात की जाए, तो सेंसेक्स और निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स की बात करें, तो पहले आधे घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 2,070.46 अंक की गिरावट के साथ 74,398.32 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 697.80 अंक की कमजोरी के साथ 22,566.10 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 2,507.47 अंक यानी 3.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,468.78 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 733.20 अंक यानी 3.25 प्रतिशत उछल कर 23,263.90 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | CBDC DBT

शिवराज सिंह चौहान और प्रल्हाद जोशी आज पंजाब-हरियाणा दौरे पर, CBDC आधारित DBT की करेंगे शुरुआत

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय शिक्षा, ...

2 hours ago | AI Legal Search

अर्जुन राम मेघवाल ने लॉन्च किया पुनर्गठित ‘इंडिया कोड पोर्टल’, कानूनों तक पहुंच होगी आसान

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने 13 अगस्त 2026 को नई दिल्...