बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के आज 10 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि यह एक परिवर्तनकारी, लोगों द्वारा संचालित पहल बन गई है और इसमें जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों की भागीदारी है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लैंगिक पूर्वाग्रहों पर काबू पाने और बालिकाओं को सशक्त बनाने में सहायक रही है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि ऐतिहासिक रूप से कम बाल लिंगानुपात वाले जिलों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पीएम ने इस आंदोलन को जमीनी स्तर पर सफल बनाने वाले सभी हितधारकों की सराहना की।

एक के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि

“आज हम #बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ अभियान के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। पिछले एक दशक में यह एक परिवर्तनकारी, लोगों द्वारा संचालित पहल बन गई है और इसने सभी क्षेत्रों के लोगों की भागीदारी को आकर्षित किया है।”

अपने अगले पोस्ट में पीएम ने लिखा कि, “#बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ लैंगिक पूर्वाग्रहों पर काबू पाने में सहायक रहा है और साथ ही इसने यह सुनिश्चित करने के लिए सही माहौल बनाया है कि बालिकाओं को शिक्षा और अपने सपनों को हासिल करने के अवसरों तक पहुंच मिले।

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “लोगों और विभिन्न सामुदायिक सेवा संगठनों के समर्पित प्रयासों की बदौलत, #बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ ने उल्लेखनीय मील के पत्थर हासिल किए हैं। ऐतिहासिक रूप से कम बाल लिंगानुपात वाले जिलों में महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं और जागरूकता अभियानों ने लैंगिक समानता के महत्व की गहरी समझ पैदा की है।

पीएम ने इस आंदोलन को जमीनी स्तर पर जीवंत बनाने वाले उन सभी हितधारकों की सराहना करते की और कहा, “आइए हम अपनी बेटियों के अधिकारों की रक्षा करना जारी रखें, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करें और ऐसा समाज बनाएं जहां वे बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ सकें। साथ मिलकर, हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आने वाले वर्ष भारत की बेटियों के लिए और भी अधिक प्रगति और अवसर लेकर आएं।”

RELATED ARTICLES

8 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

40 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...