भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के महासचिव हेमंत कुमार कलिता और खेल संस्था के कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों को एक जांच में वित्तीय अनियमितताओं का दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। 

महासचिव और कोषाध्यक्ष को किया निलंबित

इसके बाद आगामी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कलिता का नामांकन भी खारिज कर दिया गया है। दरअसल, दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सुधीर कुमार जैन द्वारा की गई जांच के बाद कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह को भी इसी तरह के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। 

जांच के लिए बीएफआई ने दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश को किया था नियुक्त

जैन को जांच के लिए बीएफआई ने नियुक्त किया था। ये जांच उस शिकायत के बाद की गई जिसमें दोनों पर अनाधिकृत धन निकासी फर्जी बिलिंग और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था। 

RELATED ARTICLES

30/04/26 | 3:34 pm | IPL 2026

ड्रेसिंग रूम में वेप इस्तेमाल करने पर रियान पराग पर जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्ह...

30/04/26 | 11:58 am | Linda Noskova

मार्टा कोस्त्युक ने नोस्कोवा को हराकर मैड्रिड ओपन सेमीफाइनल में बनाई जगह

मार्टा कोस्त्युक ने बुधवार को चेक गणराज्य की 13वीं सीड लिंडा नोस्कोवा के खिलाफ 7-6(1), 6-0 से जीत हासिल ...