भूटान के पीएम दाशो शेरिंग टोबगे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात

अपने भारत दौरे पर आए भूटानी प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने उनका स्वागत करते हुए इस तथ्य की सराहना की कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना। उन्होंने कहा कि भारत और भूटान के बीच घनिष्ठ और अद्वितीय संबंध हैं, जो सभी स्तरों पर आपसी विश्वास, सद्भावना और समझ पर आधारित हैं।

राष्ट्रपति ने कहा भूटान एक विश्वसनीय मित्र
राष्ट्रपति ने आगे कहा कि बौद्ध धर्म की साझा आध्यात्मिक विरासत दोनों देशों को जोड़ती है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत भूटान के साथ ऊर्जा सहयोग, विकास साझेदारी, लोगों से लोगों के बीच संबंध, व्यापार और निवेश संबंधों जैसे क्षेत्रों में फैली अपनी बहुआयामी साझेदारी को गहराई से महत्व देता है।
राष्ट्रपति ने कहा कि भूटान एक विश्वसनीय मित्र और भागीदार के रूप में भारत पर भरोसा कर सकता है। उन्होंने कहा कि भूटान के लोगों की सामाजिक-आर्थिक भलाई और समृद्धि को बढ़ाने की दिशा में विकास सहयोग क्षेत्र में भूटान के साथ साझेदारी करना भारत के लिए सौभाग्य की बात है। राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की विकास साझेदारी भूटान की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं, खासकर युवाओं की आकांक्षाओं से निर्देशित होती रहेगी।

पीएम मोदी और भूटान के पीएम ने की बैठक
इससे पहले भूटानी पीएम ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने बुनियादी ढांचे के विकास, संपर्क, ऊर्जा, जलविद्युत सहयोग, लोगों के बीच आदान-प्रदान और विकास सहयोग सहित द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने भारत-भूटान की विशिष्‍ट और अद्वितीय मित्रता को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।

पीएम मोदी ने जताई खुशी

वहीं पीएम मोदी ने एक पोस्ट में लिखा कि अपने मित्र और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग से मिलकर खुशी हुई। इस कार्यकाल में वह अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत में हैं। हमारी अनूठी और विशेष साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा हुई। मैं भूटान के महामहिम राजा को मुझे अगले सप्ताह भूटान यात्रा के लिए आमंत्रित करने के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं।

RELATED ARTICLES

23 mins ago | Barcelona Port Visit

‘लोकायन-26’ के तहत आईएनएस सुदर्शिनी की बार्सिलोना यात्रा संपन्न, भारत-स्पेन समुद्री संबंध हुए मजबूत

भारतीय नौसेना के नौवहन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी ने ‘लोकायन-26’ अभियान के तहत 6 सितंबर 2026 को ...

4 hours ago | Artificial intelligence

अंतरिक्ष से एआई और क्वांटम तकनीक तक, भारत-लक्जमबर्ग ने सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

लक्जमबर्ग के अर्थव्यवस्था, एसएमई, ऊर्जा एवं पर्यटन मंत्री लेक्स डेल्स ने सोमवार को केंद्रीय मं...