बिहार चुनाव : दूसरे चरण की वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने रिकॉर्ड मतदान की अपील की

बिहार चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज मंगलवार को हो रहा है। दूसरे चरण में राज्य के 20 जिलों के 122 विधानसभा सीटों में मतदान है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदाताओं बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की।

पीएम मोदी ने मतदाताओं से कहा-मतदान में बढ़-चढ़कर भागीदार बनें

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के अपने नौजवान साथियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे खुद तो मतदान करें ही, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।”

नीतीश कुमार ने मतदान को हर मतदाता का दायित्व बताया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदान को हर मतदाता का दायित्व बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है। आज बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। पहले मतदान, फिर जलपान!”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लिखा, “आज मतदान का दूसरा चरण है। यह सिर्फ चुनाव नहीं, विकसित बिहार की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण कदम है। नौकरी, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और विकास का निर्णय आज आपके हाथ में है। आज आप चुनेंगे कि कल कैसा होगा बिहार। इसीलिए याद रखिए – पहले मतदान, फिर जलपान।”

सम्राट चौधरी ने लिखा-पहले मतदान फिर जलपान

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा, “पहले मतदान फिर जलपान! आज का दिन आपके अधिकार और जिम्मेदारी दोनों का प्रतीक है। आपका एक वोट न केवल बिहार का भविष्य तय करेगा, बल्कि सुशासन, विकास और स्थिरता की दिशा भी निर्धारित करेगा। आइए, भ्रष्टाचार और अपराध से मुक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए आगे आएं। विकास और विश्वास की निरंतर यात्रा को जारी रखें।” (इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

44 mins ago | Men's Singles

बेन शेल्टन ने मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर किया बड़ा उलटफेर: यूएस ओपन

बेन शेल्टन ने बुधवार को यूएस ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर किया। रोमांच से भरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले म...

1 hour ago | Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा, पूर्वोत्तर देश के विकास का प्रमुख इंजन: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज बुधवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत की एकता का अभिन्न हिस...