बिहार : पीएम मोदी ने प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ की बैठक, दिए कई सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा के तहत गुरुवार को पटना पहुंचे और यहां एक रोड शो किया। रोड शो के बाद वह भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कई अहम सुझाव दिए। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव को लेकर भाजपा ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी की इस बैठक को चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है।

बैठक में सांसद, विधायक, विधान पार्षद और प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहे

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि बैठक में सांसद, विधायक, विधान पार्षद और प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान दो बातों को मुख्य रूप से रखा। उन्होंने कहा कि जो भी विकास योजनाएं हैं, वे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसकी चिंता जनप्रतिनिधि करें। इसके अलावा संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का एनडीए का जो गठबंधन है, वह और मजबूत बने और धारदार बने। इसके लिए भी उन्होंने टिप्स भी दिए।

पीएम मोदी रोहतास के विक्रमगंज में आज एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे

जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को पीएम मोदी रोहतास के विक्रमगंज जाएंगे, जहां वह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह बिहार के लोगों को 50 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे। शाहाबाद के लोग अपने प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को पटना हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को पटना हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। इसके बाद वह रोड शो में शामिल हुए। प्रधानमंत्री का रोड शो पटना हवाई अड्डे से प्रारंभ हुआ, उसके पहले ही बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार करते रहे। पटना में जब प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो गुजरा, तो पूरा पटना ‘मोदी जिंदाबाद’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े नारों से गुंजायमान हो गया।

रोड शो में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सड़कों के किनारे दोनों ओर खड़े होकर अपने पीएम का अभिनंदन किया

प्रधानमंत्री मोदी अपने वाहन पर बैठे आगे बढ़ते जा रहे हैं और हर कोई प्रधानमंत्री की एक तस्वीर अपने कैमरों में कैप्चर करने के लिए लालायित नजर आ रहा है। इस रोड शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सड़कों के किनारे खड़े रहे और अपने पीएम का अभिनंदन किया। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...