Print

‘महाकुंभ’ को गाली देने वालों को कभी माफ नहीं करेगा बिहार : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिना किसी का नाम लिए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महाकुंभ पर सवाल उठाने वाले लोगों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अयोध्या के राम मंदिर से चिढ़ने वाले अब महाकुंभ को भी कोस रहे हैं।  

जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वे किसानों की भलाई नहीं सोच सकते

उन्होंने बिहार के भागलपुर में पीएम किसान सम्मान समारोह में आए लोगों को संबोधित करते हुए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वे किसानों की भलाई नहीं सोच सकते।

पीएम किसान सम्मान योजना की 19वीं किस्त जारी 

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां से देश भर के किसानों को खुशियों की सौगात देते हुए पीएम किसान सम्मान योजना की 19वीं किस्त जारी की। इसके तहत 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 21,500 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता दी गई।

एनडीए सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। लाल किले से मैंने कहा है कि विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ हैं, जिनमें गरीब, हमारे अन्नदाता किसान, हमारे नौजवान और नारी शक्ति हैं। एनडीए सरकार चाहे केंद्र में हो या फिर यहां नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही राज्‍य सरकार हो, किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता में है। पहले जब बाढ़ आती थी, सूखा पड़ता और ओला पड़ता था, तो ये लोग किसानों को अपने हाल पर छोड़ देते थे। साल 2014 में जब आपने एनडीए को आशीर्वाद दिया, तब पीएम फसल बीमा योजना बनाई।

आज किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल रही है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या जंगलराज वाले हों, इनके लिए आप किसानों की तकलीफ कोई मायने नहीं रखती। हमने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी शक्ति से काम किया है। किसानों को खेती के लिए अच्छे बीज की व्यवस्था हो, पर्याप्त और सस्ती खाद या किसानों को सिंचाई की सुविधा, सभी क्षेत्रों में काम किए गए। पशुओं की बीमारी और आपदा से बचाव के लिए भी काम किए गए। एनडीए सरकार ने स्थिति को बदला है। हमने सैकड़ों आधुनिक किस्म के बीज किसानों को दिए। पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था और यूरिया की कालाबाजारी होती थी। आज किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है। आज यूरिया प्रति बोरी 300 रुपये में मिलती है।

प्रयागराज में आजकल चल रहा है एकता का महाकुंभ 

उन्होंने महाकुंभ की चर्चा करते हुए कहा कि एनडीए गौरवशाली विरासत के संरक्षण और वैभवशाली विकास को लेकर काम कर रही है। कुछ लोगों को धरोहरों और आस्था से भी नफरत है। प्रयागराज में आजकल एकता का महाकुंभ चल रहा है। इस एकता के महोत्सव में लोग डुबकी लगा रहे हैं। अब तक यूरोप की जितनी जनसंख्या है, उतने लोग डुबकी लगा चुके हैं। लेकिन, कुछ लोग इसे भी गाली दे रहे हैं।

कांग्रेस और राजद ने बिहार को बदनाम और बर्बाद किया

उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को बिहार के लोग कभी नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस और राजद के लंबे कुशासन ने बिहार को बदनाम और बर्बाद किया। लेकिन, अब विकसित भारत में बिहार का वही स्थान होगा, जो प्राचीन समय में पाटलिपुत्र का था। बिहार में सड़कों के नेटवर्क के लिए और जन कल्याण की योजनाओं के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...