लोकसभा में कल पेश हो सकता है ‘एक देश एक चुनाव’ से जुड़े विधेयक, भाजपा ने जारी किया व्हिप

लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने संबंधी दो विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पेश किए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एक देश एक चुनाव से जुड़े दोनों विधेयक पेश करेंगे। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने लोकसभा सदस्यों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कल लोकसभा में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्य एवं चर्चा के लिए सदस्य सदन में उपस्थित रहें।

पहला संशोधन विधेयक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के लिए और दूसरा विधेयक दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुदुचेरी में विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के लिए होगा। इस बीच, अर्जुन राम मेघवाल संघ राज्य क्षेत्र कानून (संशोधन) विधेयक 2024 भी पेश करेंगे ताकि संघ राज्य क्षेत्र अधिनियम 1963, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम 1991 और जम्मू व कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 में और संशोधन करने के लिए विधेयक पेश किया जा सके।

दरअसल, केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 18 सितंबर को ‘एक देश, एक चुनाव’ से जुड़ी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों को मंजूरी दी थी। इसके बाद गुरुवार काे केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने ‘एक देश एक चुनाव’ से जुड़े दो विधेयकों को संसद में पेश किए जाने की मंजूरी दे दी थी। इनमें से एक संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने से संबंधित है, जबकि दूसरा विधेयक विधानसभाओं वाले तीन केंद्र शासित प्रदेशों के एक साथ चुनाव कराने के संबंध में है।

उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में देशभर में एक साथ चुनाव कराने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था। समिति ने इस संबंध में विभिन्न पार्टियों और हितधारकों से इस पर विचार किया और अपनी सिफारिशें की थीं। इसमें प्रस्ताव किया गया है कि एक अवधि के बाद सभी राज्यों की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल छोटा कर एक साथ चुनाव कराए जाएं। केन्द्र और राज्यों में चुनाव के थोड़े समय बाद ही नगर निकायों और पंचायतों के चुनाव कराए जाएं। बहुमत न मिलने और अल्पमत की स्थिति में दोबारा चुनाव कराए जाने पर कार्यकाल केवल बाकी बचे समय के लिए हो।

(इनपुट-हि.स.)

RELATED ARTICLES

4 mins ago | BMC Election Counting BJP Alliance Lead

बीएमसी चुनाव: शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन आगे

महाराष्ट्र में शुक्रवार को नगर निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों...

5 mins ago | AtmanirbharBharat

CSIR इंटीग्रेटेड स्किल इनिशिएटिव से विज्ञान आधारित कौशल विकास को मिली नई दिशा

काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) द्वारा संचालित CSIR इंटीग्रेटेड स्किल इनिशिएटिव...